मेदिनीनगर (डालटनगंज): शहर थाना मेदिनीनगर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने किया उद्घाटन
मेदिनीनगर टाउन थाना में जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन बुधवार दोपहर 1 बजे से किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन पलामू रेंज के आईजी सुनील भास्कर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, एएसपी राकेश कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांशु शुक्ला, सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, सदर अंचलाधिकारी अमर दीप सिंह बल्होत्रा समेत अन्य मौजूद हैं।