पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल को रिम्स रांची की तर्ज पर विकसित करने की कवायत तेज कर दी गई है। जरूरी संसाधनों को विकसित करने और कमियों की जांच करने के लिए रांची रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार मंगलवार शाम 4 बजे पलामू पहुंचे। एमआरएमसीएच में जरूरी संसाधनों का अवलोकन किया। सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, डॉक्टर आरके रंजन, डॉ प्रशांत कुमार के साथ बैठक की।