मेदिनीनगर (डालटनगंज): 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी, बाइक रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
नाई महासभा की बैठक मंगलवार शाम 5 बजे मेदिनीनगर के बस स्टैंड के समीप हुई। इसमें 24 जनवरी को भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम पूर्वाह्न 9 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत चैनपुर के टेम्पो स्टैंड में स्थापित भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि होगी।