मेदिनीनगर (डालटनगंज): शैक्षणिक अराजकता और बुनियादी समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने जेएस कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
अभाविप की जनता शिवरात्रि महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता और बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 3 बजे प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष आकाश वर्मा ने किया। ज्ञापन के माध्यम से परिषद कार्यकर्ताओं ने ध्यान आकृष्ट कराते हुए छह सूत्री मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।