सोरांव: फाफामऊ थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह के स्थानांतरण पर व्यापारियों और पत्रकारों ने नम आंखों से की विदाई
फाफामऊ थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह में फाफामऊ के व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों, पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने उन्हें विदाई दी।व्यापारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अश्वनी कुमार सिंह ने निष्पक्ष और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य किया। उन्होंने हर वर्ग की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किए।