नावकोठी: पहसारा से नावकोठी पुलिस ने एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
नावकोठी पुलिस ने पहसारा से शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की पहसार के गोरेलाल सिंह के खिलाफ थाना में शराब कांड का मामला दर्ज था। जुलाई माह में ररिऔना में राजा कुमार के डेरा के सामने आम के बगीचा से 302 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया था। इसमें एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई थी तथा गोरेलाल सिंह फरार चल रहा था।