नावकोठी: रजाकपुर पंचायत भवन में स्वच्छता कर्मियों की बैठक,उपयोगिता शुल्क वसूली पर जोर
रजाकपुर पंचायत भवन पर स्वच्छता कर्मियों की मंगलवार को बैठकर आयोजित कई गयी। इसकी अध्यक्षता पर्यवेक्षक अशोकनगर ठाकुर ने किया। बैठकर में नियमित कचरा उठाव करने एवं अभियान को स्थायित्व प्रदान करने के लिए उपयोगिता शुल्क संग्रहण पर जोर दिया गया। बैठक में मो इसराफिल,जलीसा देवी,रवीना खातुन,रामप्रवेश सहित अन्य मौजूद थे।