सहजनवा: सहजनवां इलाके में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी ने भाई का एक्सीडेंट बताकर सुनसान जगह ले जाकर की पिटाई
सहजनवां थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह 7:30 बजे की है। छात्रा घघसरा स्थित कोचिंग सेंटर जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने ऑटो रुकवाकर छात्रा को बताया कि उसके भाई का विजौवा गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है। छात्रा भाई की चिंता में आरोपी की बाइक पर बैठ गई। आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया था।