सहजनवा: नौसड़ में स्थित सरदार मोटर्स में चोरी का प्रयास, भोर में 3 बजे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई घटना
गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ में स्थित सरदार मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में चोरी का प्रयास हुआ। घटना सोमवार, 21 जुलाई 2025 की भोर करीब 3 बजे की है। चोरों ने कंपनी में प्रवेश किया। लेकिन उनका चोरी का प्रयास विफल रहा। पूरी घटना परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।