सहजनवा: गीडा थाने की पुलिस ने पिपरौली से हरियाणा से बिहार जा रही 120 शीशी अवैध शराब बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार
गीडा थाना क्षेत्र की पिपरौली चौकी पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी कार्रवाई की गई। हाईवे पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक कार से 120 शीशी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि हरियाणा से बिहार शराब की खेप भेजी जा रही है। पुलिस टीम ने हाईवे स्थित एक ढाबे के पास खड़ी संदिग्ध कार को घेर लिया।