सहजनवा: हरपुर बुदहट में इनवर्टर की बैटरी फटने से दुकानदार की आंख की रोशनी गई, बैटरी लेकर आए शख्स के खिलाफ पुलिस से की गई शिकायत
हरपुर बुदहट मे थाना चौराहा पर स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में शुक्रवार को इनवर्टर बैटरी अचानक फट गई। इससे दुकानदार शिवानंद गुप्ता की एक आंख की रोशनी चली गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बैटरी लेकर आया और टर्मिनल (बैटरी का किनारे का एक हिस्सा) काटने को कहा। काटते समय बैटरी फट गई। शिवम ने तहरीर देकर बैटरी लेकर आने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।