सहजनवा: गीडा के सेक्टर 22 स्थित जायसवाल भोजनालय में काम करने वाली महिला की बेटी ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा घर
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई थी। गीडा सेक्टर 22 स्थित जायसवाल भोजनालय में काम करने वाली महिला की 16 वर्षीय बेटी ने आत्महत्या कर लिया था। घटना शनिवार को हुई थी। मृतका की मां एक भोजनालय में सफाई कर्मी और रसोइया के रूप में काम करती हैं। वह अपनी बेटी के साथ वहीं रहती थीं। दोपहर करीब 2 बजे मां ने किसी बात पर बेटी को डांटा था।