सहजनवा: सहजनवा इलाके के मांट गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में टीनशेड में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका की जांच
मांट गांव में मंगलवार को दिन में एक 28 वर्षीय युवक का शव उसके टीनशेड मकान में लोहे की कुंडी से लटका मिला। युवक ने रुमाल का उपयोग कर फंदा लगाया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह कुछ बीमारियों से भी परेशान था। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की संभावना की भी जांच कर रही है।