Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image

एससी आयोग अध्यक्ष डॉ जाटव की अध्यक्षता में सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित आगे बढने का एक ही विकल्प, शिक्षा हासिल करें-डॉ जाटव ------ मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने होटल राधिका विलास में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगे बढने का केवल एक ही विकल्प है, अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करायें। पढा-लिखा समाज ही सजग होता है और एक विशेष स्थान हासिल करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनके माध्यम से आयोग से सहायता प्राप्त की जा सकती है। सामाजिक समरसता के साथ आगे बढने का कार्य करें और राष्ट्र निर्माण में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। सामाजिक संवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, श्री बाबूलाल आर्य, क्षेत्रीय बैरवा महासभा से श्री गिरिराज प्रसाद बिसारिया, श्री दीपक बाल्मिकी, पार्षद श्री खालिद फारूकी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोहर सिंह आदिवासी मंचासीन थे, इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी बैरवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कराहल श्री हरनाथ देवरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री बाबू सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गेश नंदनी आदि मौजूद रहें। एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने कहा कि सरकार की मंशा सभी समाजों को आगे बढने के लिए अवसर प्रदान करने की है तथा इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा रहे है, सभी समाज एवं वर्ग के लोगों से उन्होंने अपील की कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करवायें तथा सभी एक दूसरे का सहयोग कर समन्वय से कार्य करें। इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, श्री बाबूलाल आर्य, श्री गिरिराज प्रसाद बिसारिया, श्री दीपक बाल्मिकी द्वारा अपने-अपने समाज के संबंध में जानकारी तथा सुझाव प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पूरण आर्य तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजजनो की ओर से एससी आयोग अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

39 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

MORE NEWS

Sheopur, Sheopur | Aug 12, 2026

श्योपुर के वर्धा रेलवे स्टेशन आखिरी पड़ाव पर पटरिया बिछाने के लिए पटरिया लेकर पहुंची मालगाड़ी #sheopur #railway

श्योपुर के वर्धा रेलवे स्टेशन आखिरी पड़ाव पर पटरिया बिछाने के लिए पटरिया लेकर पहुंची मालगाड़ी #sheopur #railway

Sheopur, Sheopur | Aug 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विद्यालयों में तिरंगा रैली एवं शपथ का आयोजन
 -----
भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक “हर घर तिरंगा अभियान-2026” व्यापक जनभागीदारी एवं देशभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्कूलों में तिरंगा रैली एवं तिरंगा शपथ का आयोजन किया गया।

डीईओ श्री यश जैन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विभिन्न हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में तिरंगा रैली एवं तिरंगा शपथ का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विद्यालयों में तिरंगा रैली एवं शपथ का आयोजन ----- भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक “हर घर तिरंगा अभियान-2026” व्यापक जनभागीदारी एवं देशभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्कूलों में तिरंगा रैली एवं तिरंगा शपथ का आयोजन किया गया। डीईओ श्री यश जैन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विभिन्न हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में तिरंगा रैली एवं तिरंगा शपथ का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

स्कूल जाने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ में फिसलकर गिर रहे मासूम; रानीपुरा माफी में सीसी रोड की मांग | ChambalTV

 #श्योपुर #sheopur #चंबलटीवी #JansamparkMP #LiveNews #livenewshindi #newseason #MadhyaPradesh #vijaypur #breakingnews #Beerpur #HindiNews #chambaltv #newsupdate #समाचार #newsfeed #news #खबर #मुरैना #Chambalnews

स्कूल जाने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ में फिसलकर गिर रहे मासूम; रानीपुरा माफी में सीसी रोड की मांग | ChambalTV #श्योपुर #sheopur #चंबलटीवी #JansamparkMP #LiveNews #livenewshindi #newseason #MadhyaPradesh #vijaypur #breakingnews #Beerpur #HindiNews #chambaltv #newsupdate #समाचार #newsfeed #news #खबर #मुरैना #Chambalnews

Sheopur, Sheopur | Aug 11, 2026

विजयपुर में यूडी आईडी बनाने शिविर आयोजित
  ------
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग के तत्वाधान में दिव्यांगजनों के यूडी आईडी प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु जनपद पंचायत विजयपुर में शिविर का आयोजन किया गया। 

इस शिविर में 29 दिव्यागजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें से 21 दिव्यांगजनों का परीक्षण करते हुए उनके यूडी आईडी प्रमाण पत्र बनाये गये। शिविर में डॉ विष्णु गर्ग मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ ललित शर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ जी.के. गोयल नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ मोहिनी गर्ग नाक कान गला रोग, डॉ अरशद अयूब मानसिक रोग विशेषज्ञ, श्री राजकुमार नेत्र रोग सहायक चिकित्सको की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अनिल यादव गतिशीलता प्रशिक्षक, श्री अशोक यादव विशेष शिक्षक, श्री नरेंद्र त्यागी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी विजयपुर उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

विजयपुर में यूडी आईडी बनाने शिविर आयोजित ------ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग के तत्वाधान में दिव्यांगजनों के यूडी आईडी प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु जनपद पंचायत विजयपुर में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 29 दिव्यागजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें से 21 दिव्यांगजनों का परीक्षण करते हुए उनके यूडी आईडी प्रमाण पत्र बनाये गये। शिविर में डॉ विष्णु गर्ग मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ ललित शर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ जी.के. गोयल नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ मोहिनी गर्ग नाक कान गला रोग, डॉ अरशद अयूब मानसिक रोग विशेषज्ञ, श्री राजकुमार नेत्र रोग सहायक चिकित्सको की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अनिल यादव गतिशीलता प्रशिक्षक, श्री अशोक यादव विशेष शिक्षक, श्री नरेंद्र त्यागी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी विजयपुर उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026