चौरीचौरा: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा हुआ
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के देवीपुर स्थित आर पी फार्मेसी डायबिटिक एंड हार्ट केयर अस्पताल में शुक्रवार की शाम को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद अस्प्ताल के संचालक व अन्य फरार हो गए। उसके बाद परिजन ने हंगामा किया और डायल 112 पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।