Folllw.. कोटा में नशे के कारोबार पर अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई
455 किलो 540 ग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
कोटा ग्रामीण पुलिस ने 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 455 किलो 540 ग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में 7 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 4 लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं। 💰 जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹1.12 करोड़ बताई जा रही है। एसपी सुजीत शंकर के अनुसार, चेचट, मोड़क, कनवास थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तस्करों की घेराबंदी कर उन्हें दबोचा गया। जांच में सामने आया है कि नशे की यह खेप मध्यप्रदेश से पंजाब और नागौर तक सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
Sangod, Kota | Jul 25, 2026