करछना: कपठुआ गांव में घर के बाहर खेल रहे मासूम को टवेरा गाड़ी ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
करछना थाना क्षेत्र के कपठुआ गांव निवासी धर्मराज का 3 वर्षीय बेटा विराज व बच्ची प्रीति शुक्रवार शाम को दोनों घर के बाहर खेल रहे थे। उसी दरमियान टवेरा चालक अनियंत्रित होकर प्रीति को टक्कर मारा और वह नाली में जा गिरी। भागने का प्रयास कर रहे टवेरा की चपेट में आने से विराज घायल हुआ। जिले के अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकदमा दर्ज।