करछना: ककरम गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल, उपचार के लिए भेजा गया
करछना थाना क्षेत्र के ककरम गांव के सामने शुक्रवार रात 8:30 के करीब दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत होने से एक बाइक सवार अनीता देवी पत्नी जीत बहादुर निवासी पताई डांडी का सिर फट गया। जबकि दूसरा बाइक चालक लवकुश कुमार पुत्र रामजतन निवासी कुंआ थाना कौधिंयारा भी घायल हो गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया।