करछना: तहसील करछना में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में 60 लाभार्थियों को मिला घर का मालिकाना हक
करछना तहसील परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक नायब तहसीलदार संतोष यादव की अगुवाई में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 60 लाभार्थियों को उनके घरों का स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण किया गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि इस योजना से उत्तर प्रदेश आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया नियमावली के अंतर्गत लागू की गई है।