करछना: करछना तहसील के अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, वीडियो आया सामने
करछना तहसील में तैनात तहसील के अधिकारियों के कार्य शैली से नाराज तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे के करीब जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार से झड़प भी की गई। मामले को लेकर तहसील के अधिकारी थाने पर पहुंचे । लेकिन कुछ ही देर बाद अधिवक्ताओं का भी समूह थाने पर पहुंच गया। और जमकर नारेबाजी की गई। जिसका वीडियो सामने आया है।