करछना: मुंगारी टोल प्लाजा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, श्रद्धालु बाल-बाल बचे
यमुना पारक्षेत्र के औद्योगिक थाना अंतर्गत मुंगारी गांव स्थित टोल प्लाजा के पास मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार सुबह 11:00 बजे के करीब मार्ग से गुजरते समय श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । जबकि उस पर सवार श्रद्धालु बाल बाल बच गए शुक्र रहा की कोई हताहत नहीं हुआ।