घाटशिला: हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक ने जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह के आवासीय कार्यालय में किया कंबल वितरण
हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शनिवार घाटशिला जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह के आवासीय कार्यालय में 200 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि सेवा करना हर व्यक्ति का धर्म है। समाजसेवा के तहत अंतिम व्यक्ति की सेवा करना हर-हर महादेव सेवा संघ का उद्देश्य है।