घाटशिला: चेंगजोड़ा गांव मे घाटशिला कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर चलाया जनजागरण अभियान
काशीदा पंचायत अंतर्गत चेंगजोड़ा गांव मे घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी के नेतृत्व में एनसीसी इकाई द्वारा शनिवार को साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विनय आहूजा उपस्थित थे। कर्नल आहूजा ने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता का अभाव है।