घाटशिला: घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के निर्देश पर उल्दा पंचायत में 160 जरूरतमंदों लोगों के बीच किया गया कंबल का वितरण
कड़ाके की ठंड को देखते हुए घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के निर्देश पर रविवार को उल्दा पंचायत में मकर संक्रांति के उपलक्ष पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद प्रतिनिधि बाघराय मार्डी तथा घाटशिला झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम ने 160 जरूरतमंदों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मकर संक्रांति की सभी को बधाई दी।