घाटशिला: जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने दाहीगोड़ा स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के दाहीगोड़ा आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप नाली निर्माण कार्य का जिला परिषद सदस्य करण सिंह ने नारियल फोड़कर शनिवार को शिलान्यास किया। नाली निर्माण एके मिश्रा के घर से लखन रेवनी का घर तक 6 लाख 20 हजार रुपए की लागत से 480 फीट निर्माण कार्य जिला पार्षद मद से किया जाना है.