सवाई माधोपुर ब्रेकिंग: चार पंचायतों में सुबह 10 बजे तक 20.19% मतदान
सवाई माधोपुर। जिले की चार पंचायत समितियों में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक चारों पंचायत समितियों में कुल 20.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सुबह 10 बजे तक चौथ का बरवाड़ा में 19.21 प्रतिशत, गंगापुर सिटी में 21.70 प्रतिशत, सवाई माधोपुर में 19.24 प्रतिशत तथा वजीरपुर में 21.02 प्रतिशत मतदान हुआ।
चारों पंचायत समितियों में मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।