मुख्यमंत्री योगी 25 जुलाई को जालौन को देंगे ₹1273.96 करोड़ की 374 विकास परियोजनाओं की सौगात, उरई तहसील परिसर के नए भवन का होगा लोकार्पण
रिपोर्ट: अंकुर श्रीवास्तव ✍️
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद जालौन में ₹1273.96 करोड़ लागत की 374 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 296 परियोजनाओं का शिलान्यास और 78 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में कालपी पेयजल योजना (₹88.53 करोड़), उरई-इटौरा मार्ग चौड़ीकरण (₹43.17 करोड़), मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय निर्माण (₹24.02 करोड़), बंगरा-रेदर-लगामपुर मार्ग चौड़ीकरण (₹22.71 करोड़), कालपी अग्निशमन केंद्र भवन (₹18.08 करोड़) तथा कोंच में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (₹14.19 करोड़) शामिल हैं।
लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में महेवा 400 केवी ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर उपकेंद्र (₹351.23 करोड़), राठ-कालपी मदारीपुर मार्ग सुदृढ़ीकरण (₹49.37 करोड़), जालौन मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट (₹16.45 करोड़), पुलिस लाइन में 48 आवासीय भवन (₹14.13 करोड़), नई तहसील उरई भवन (₹11.13 करोड़), जालौन देवी मंदिर मार्ग चौड़ीकरण, एनआईसी भवन तथा हाईटेक नर्सरी का निर्माण शामिल है।
इन परियोजनाओं से पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ऊर्जा, राजस्व, पुलिस आवास और धार्मिक स्थलों तक बेहतर संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा जनपद के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
Bol Do Bharat 🇮🇳
#jalaunnews #yogiadityanath #upnews #boldobharat
Orai, Jalaun | Jul 24, 2026