चौसा: बक्सर में पंचायत व नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, 15 जून को प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन
Chausa, Buxar | May 27, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में पंचायत आम निर्वाचन, नगर निकाय उप निर्वाचन एवं स्टैडिंग कमिटी निर्वाचन की समीक्षा बैठक हुई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि प्रपत्र-1 का प्रारूप 4 मई 2026 को प्रकाशित हुआ था। प्राप्त 26 दावा/आपत्ति का निष्पादन 22 मई को किया गया। स्वीकृत 11 में से 4 का सुधार हो चुका है।