करछना: खाई गांव के सामने बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
करछना के खाई गांव के सामने भीरपुर भगनपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बिजली पोल से टकरा कर बाइक सवार युवक क्षेत्र के बीरपुर का निवासी बसंत लाल केशरवानी का 30 वर्षीय बेटा राजकुमार केसरवानी उर्फ दीनू केसरवानी की मौत हो गई। दीनू केसरवानी बीरपुर बाजार में बीते कई वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी थी। घटना का वीडियो शनिवार सुबह 11:30 बजे के करीब सामने आया।