करछना: प्रयागराज को मिली पांचवी बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, छिवकी रेलवे स्टेशन पर होगा इसका ठहराव
प्रयागराज को एक और बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। इसका संचालन वाराणसी से खजुराहो के बीच किया जाएगा। इससे प्रयागराज से खजुराहो का सफर महज 5 घंटे में पूरा होगा। अभी तक प्रयागराज जंक्शन के रास्ते से वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा था। अब यह पांचवीं बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन करछना क्षेत्र के छिवकी स्टेशन पर इसका ठहराव होगा।