कुडू: जिला के विभिन्न प्रखंडों में सड़क सुरक्षा समिति ने चलाया जागरूकता अभियान
Kuru, Lohardaga | Jan 10, 2025 सड़क सुरक्षा माह के तहत लोहरदगा जिला के विभिन्न प्रखंडों के चौक चौराहे में शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे सड़क सुरक्षा समिति द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस निमित चालकों व राहगीरों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां पंपलेट वितरण करके किया गया। वही ब्रेथ एनालाइजर द्वारा मुंह में मशीन लगाकर तकरीबन 60 लोगों का अल्कोहल जांच भी किया गया जो आगे भी जारी रहेगा।