कुडू: कुडू में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
कुडू थाना क्षेत्र के बटम मुहल्ला में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे उसका शव फंदे से लटकता देख परिजन आनन फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुडू पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुडू बटम मुहल्ला निवासी स्व. बिनु उरांव के पुत्र रौशन उरांव 45 के रूप मे हुई है।