कुडू: कुडू में बाइक दुर्घटना: अधेड़ को धक्का, दो की मौत
कुडू स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के समीप रविवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार बाइक पैदल चल रहे अधेड़ को धक्का मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद घायलों को कुडू सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रिम्स रेफर कर दिया गया।