कुडू: लोहरदगा के मोटरयान निरीक्षक गौतम गौरव ने कहा, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, तभी दुर्घटनाओं से मिलेगी मुक्ति
कुडू : जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के चौक चौराहे में मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे 40 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियमों का पालन न करने की अपील की गई है।