कुडू: कुडू प्रखंड के उमरी गांव में बैल बांधते समय रस्सी युवक के गले में फंस गई, बाल-बाल बचा
कुडू प्रखण्ड के उमरी गांव में सोमवार की शाम लगभग 5:00 एक युवक की जान पर बन आई जब खेत मे बांधने लिए बैल को ले जारहे उमरी निवासी बिरसा उरांव 38 पिता बसवा उरांव के गले में फंदे की तरह फंस गयी। और बैल उसे कुछ देर तक घसीटता चला गया। बाद में आसपास के लोगों की नजर उसपर पड़ी, लोगों ने बैल को पकड़ा तब जाकर उसकी जान बच पाई।