थरथरी: प्रसबन्ना मोड़ के पास मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, युवक के गले को छूकर निकली
चंडी-थरथरी सड़क पर प्रसवन्ना मोड़ के पास शनिवार को मोबाइल छिनतई के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली प्रतापपुर गांव निवासी टुनटुन कुमार के गले को छूते हुए निकल गई। घटना में युवक बाल-बाल बच गया। घायल प्रतापपुर निवासी टुनटुन कुमार ने बताया कि अपने दोस्त कैलाश मांझी के साथ प्रसवन्ना मोड़ स्थित पुल पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे।