खरड़ की सियासत में चौधरी अर्जुन सिंह गुर्जर का बड़ा दावा! “भाजपा ने खरड़ से टिकट दिया तो सीट एक तरफा निकलेगी!” 👊 खरड़ विधानसभा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चौधरी अर्जुन सिंह गुर्जर ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा है कि अगर भाजपा उन्हें खरड़ विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारती है, तो मुकाबला एकतरफा हो सकता है।
चौधरी अर्जुन सिंह गुर्जर इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर खरड़ से चुनाव लड़ चुके हैं और करीब 25 हजार वोट हासिल कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन कर चुके हैं।
इस बार उन्होंने स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान पर भी जमकर निशाना साधा। अर्जुन सिंह गुर्जर का आरोप है कि खरड़ विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पीछे चला गया है और विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि जनता अब काम और विकास का हिसाब मांग रही है और आने वाले समय में खरड़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
📍 खरड़ की सियासत में अब सवाल सिर्फ टिकट का नहीं…
सवाल है—अगर अर्जुन सिंह गुर्जर को भाजपा का टिकट मिला, तो क्या खरड़ का राजनीतिक समीकरण बदल जाएगा? 🔥
आपकी राय क्या है? 👇
क्या भाजपा को चौधरी अर्जुन सिंह गुर्जर को खरड़ से मौका देना चाहिए?
#Kharar #KhararPolitics #ArjunSinghGujjar #BJP #PunjabPolitics #AnmolGaganMaan #Election2027 #PunjabElection #PoliticalNews #खरड़ #पंजाबराजनीति