हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन
हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्फ।ब् के तत्त्वावधान में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, हरियाणा प्रांत एवं महाविद्यालय के हिंदी विभाग के संयुक्त सहयोग से विभिन्न साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना तथा वर्तमान समय में हिंदी की उपयोगिता और प्रासंगिकता से परिचित कराना रहा।
महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना ने हिंदी दिवस के अवसर पर सभी छात्राओं एवं प्राध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत की संवाहक है। उन्होंने छात्राओं को हिंदी भाषा के प्रति गौरव की भावना विकसित करने तथा इसके प्रचार.प्रसार में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत राज्य स्तरीय ऑनलाइन काव्य.पाठ प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा ष्आधुनिक पत्रकारिता में हिंदी की भूमिकाष् विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ० सोनिया शर्मा, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विभाग, हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी ने ष्आधुनिक पत्रकारिता में हिंदी की भूमिकाष् विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने आधुनिक तकनीकी युग में हिंदी पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल माध्यमों में हिंदी की बढ़ती उपयोगिता तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में हिंदी की संभावनाओं से छात्राओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती निधि सैनी एवं सह.संयोजिका श्रीमती दिव्या रहीं। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से सभी गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को हिंदी भाषा, साहित्य, पत्रकारिता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने छात्राओं में हिंदी के प्रति रुचि, आत्मविश्वास एवं सृजनात्मकता को बढ़ावा दिया।
राज्य स्तरीय ऑनलाइन काव्य.पाठ प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
प्रथम पुरस्कार- अश्विनीत सिंह, जी एम एन काॅलेज, अम्बाला कैंट
द्वितीय पुरस्कार- हरकीरत कौर, एस ए जैन काॅलेज, अम्बाला सिटी
तृतीय पुरस्कार- नैन्सी, हिन्दू गल्र्ज काॅलेज, जगाधरी
मेनका, सेठ जय प्रकाश पोल्टेक्निक काॅलेज, दामला
सांत्वना पुरस्कार- नन्दिनी, एम एल एन काॅलेज, यमुनानगर