बेतिया में नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क किनारे बसे एक घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चूहा पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक जहरीला कोबरा सांप फंस गया, कोबरा के पिंजरे में फंसे होने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई, लोग काफी दूर से खड़े होकर सांप को देखने लगे, लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क के किनारे छबीला चौरसिया का घर स्थित है, बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से घर में चूहों के आतंक से परिवार के लोग परेशान थे, चूहों से निजात पाने के लिए छबीला चौरसिया ने घर के आसपास चूहा पकड़ने वाला पिंजरा लगाया था, हालांकि पिंजरे में चूहा फंसने के बजाय एक बड़ा कोबरा सांप फंस गया, सुबह जब परिवार के लोगों की नजर पिंजरे पर पड़ी तो उसमें कोबरा को देखकर उनके होश उड़ गए, पिंजरे के अंदर मौजूद सांप लगातार फुफकार रहा था, कोबरा की फुफकार सुनकर परिवार के सदस्यों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, आनन-फानन में आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई, कोबरा के फंसने की खबर धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गई, इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लोग सांप को देखने के लिए जमा हो गए, हालांकि ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए पिंजरे को छूने या सांप को बाहर निकालने की कोशिश नहीं की, घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दे दी गई है, ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की अपील की है।
#champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #BJPGovernment #RJD