Bihar news : बगहा मे पुलिस टीम पर हमला , SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, वाहनों में हुई तोड़फोड़। इस वक्त की बड़ी खबर बगहा के रामनगर से सामने आ रही है, जहां कठसीकरी गांव में जबरन घर में घुसने और कब्जे के विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर कतिपय ग्रामीणों ने हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि कठसीकरी गांव निवासी पप्पू अंसारी के घर में जबरन घुसने और कब्जा करने को लेकर पुलिस को आवेदन दिया गया था। इसी शिकायत की जांच और विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।इसी दौरान अचानक ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में SI इम्तेयाज खान समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। वहीं, पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।घटना की सूचना मिलते ही बगहा एसपी के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।कैमरे पर हमले का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों और पुलिस के बीच हंगामा और झड़प की स्थिति दिखाई दे रही है।#Bagaha #Ramnagar #PoliceAttack #PoliceTeamAttack #BiharPolice #WestChamparan #KathSikri #PoliceInjured #SIImtiyazKhan #PoliceVehicleDamage #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #BagahaNews #RamnagarNews #PoliceInvestigation #LawAndOrder #BiharCrime #ViralVideo