Bihar news : नेपाल की आपदा के बाद गंडक का रौद्र रूप, मंगलपुर में तेज हुआ कटाव, NH-727 पर मंडराया खतरा। नेपाल में आई आपदा के बाद गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच पश्चिमी चंपारण के बगहा के मंगलपुर में गंडक नदी का कटाव तेज हो गया है। कटाव बढ़ने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता नेमी शरण के साथ कटाव स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।मंगलपुर में गंडक नदी लगातार अपना रुख बदल रही है और कटाव का दायरा बढ़ता जा रहा है। नदी की धारा अब एनएच-727 से करीब 100 मीटर की दूरी तक पहुंच चुकी है। ऐसे में मंगलपुर गांव के साथ आसपास के इलाकों और बगहा नगर पर भी खतरे की आशंका बढ़ गई है।कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने कटाव निरोधक कार्यों को लेकर चिंता जताई। विधायक का आरोप है कि जिस गति और तरीके से काम किया जा रहा है, उससे कटाव को रोक पाना मुश्किल है। उन्होंने जल संसाधन विभाग के मंत्री और वरीय अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कदम उठाने और कटाव निरोधक कार्य में तेजी लाने की मांग की।वहीं, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके की स्थिति का जायजा लिया और कटाव को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इधर, नदी के बढ़ते कटाव को लेकर मंगलपुर के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कटाव पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।फिलहाल गंडक के कटाव को देखते हुए मंगलपुर और आसपास के इलाकों में लोगों की नजर नदी के जलस्तर और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।#GandakRiver #GandakFlood #NepalDisaster #WestChamparan #Bagaha #Mangalpur #NH727 #RiverErosion #FloodAlert #BiharFlood #BiharNews #Valmikinagar #SurendraPrasad #WaterResourcesDepartment #FloodSituation #MangalpurNews #WestChamparanNews #BagahaNews #BiharWeather #DisasterAlert