गढ़ी: गढ़ी-परतापुर में 66.64% मतदान, मुकाबला खत्म होते ही प्रत्याशियों का भाईचारा, कांग्रेस-भाजपा ने जीत का दावा किया
Garhi, Banswara | Sep 12, 2026 गढ़ी-परतापुर नगरपालिका चुनाव में लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। 66.64%मतदान के साथ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। स एक-दूसरे के सामने लड़ने वाले प्रत्याशी हंसते-मुस्कुराते और बातचीत करते दिखे, भाईचारे की मिसाल पेश की।शांतिपूर्ण मतदान के लिए उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़, डिप्टी बाबूलाल रैगर, थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवान तैनात रहे।