अमेठी में सांसद निधि को लेकर सियासी घमासान और विवाद खड़ा हो गया है। अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ गौरीगंज तहसील कार्यालय के पास सड़क पर खुलेआम पर्चे बिखरे मिले हैं। इन पंपलेटों में सांसद पर विकास निधि में वित्तीय गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
गौरीगंज तहसील के पास सड़क पर मिले इन विवादित पंपलेटों पर लिखा है सांसद जी जवाब दीजिए, निधि का 40 प्रतिशत क्यों लिया? हिसाब दीजिए। इतना ही नहीं पंपलेट में स्थानीय स्तर पर सेनानी और देवमणि से जुड़े दो लाख के मुद्दे को लेकर भी सांसद की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
#UttarPradesh #Amethi
Korba, Korba | Aug 31, 2026