उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शराब के नशे में धुत एक दरोगा ने रविवार को टिफिन संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और कार में तोड़फोड़ की थी। आरोपी दरोगा की पहचान नाका थाने में तैनात गोपेश शर्मा के रूप में हुई है। पीड़ित ने चलती कार में दरोगा की इस करतूत का वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
बताया जाता है कि पीड़ित ने आरोपी दरोगा के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन दुबग्गा थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जबरन सुलह करा दिया।
दुबग्गा के बरावन कलां के रहने वाले राहुल द्विवेदी ने बताया कि वह टिफिन सर्विस का संचालन करते हैं। दुबग्गा थाने में पूर्व तैनाती के दौरान दरोगा गोपेश शर्मा से उनका टिफिन के सिलसिले में संपर्क हुआ था। राहुल के मुताबिक, गोपेश आम्रपाली योजना में किराए पर रहते हैं। गत रविवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे दरोगा हाथ में शरा�
Korba, Korba | Aug 31, 2026