टीवी एक्ट्रेस अशिता धवन को शो बिदाई से फेम मिला और नाम कमाया. अशिता 22 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. लेकिन आज ऐसे हालात हैं कि वो 1 साल से घर पर बैठी हैं.
अशिता कहती हैं उन्हें जो ऑफर मिल भी रहे हैं उनमें पैसा बहुत कम है. अशिता ने कहा वो बोल्ड सीन्स करने से परहेज करती हैं. उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया जहां पहले उन्हें क्लीन स्टोरी बताई गई. बाद में उसमें अनकंफर्टेबल सीन के लिए कहा गया.