प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओलि दराजली दुस्तलिक' से सम्मानित किए जाने पर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं और वैश्विक समुदाय में भी उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश का ऐसा कोई सम्मान नहीं बचना चाहिए, जो प्रधानमंत्री मोदी को न मिला हो, तो इसमें हैरानी की बात नहीं होगी।। नवनीत राणा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को लगातार मिल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके काम और वैश्विक योगदान को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी को अपना 36वां सम्मान मिलता है या दुनिया में उन्हें सम्मानित करने के लिए कोई देश नहीं बचता, तो इसमें भी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह देश के लिए काम कर रहे हैं, उससे दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है।
Korba, Korba | Aug 31, 2026