महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के फूड सेफ्टी अभियान को लेकर अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने हालिया ‘मिसेज़ फ़नीबोन्स’ कॉलम में उन्होंने खाद्य कारोबारों पर हो रही कार्रवाई और इसे लेकर जारी चर्चाओं पर अपने खास व्यंग्यात्मक अंदाज में टिप्पणी की।
ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि तुकाराम मुंडे के अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी ही रसोई में ‘छापेमारी’ की। इस दौरान उन्हें ‘शाही मसाला’ का एक पुराना पैकेट मिला, जिसकी एक्सपायरी डेट पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह “मुगल साम्राज्य के समय” की थी।
उन्होंने इसी बहाने मुगलकालीन व्यंजनों को लेकर भी कटाक्ष किया। ट्विंकल ने लिखा कि जो लोग इतिहास की किताबों से मुगलों को मिटाना चाहते हैं, उन्हें कोफ्ते, कोरमा और कबाब जैसे व्यंजनों को भी छोड़ देना चाहिए।
Korba, Korba | Aug 31, 2026