अलीगढ़ में रेड मारने पहुंचीं ASP सृष्टि जैन पर शराबियों का हमला, डंडे चलाने का आरोप!
अलीगढ़: शराब पार्टी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचीं एएसपी सृष्टि जैन पर शराबियों द्वारा डंडों से हमला करने की घटना सामने आई है। इस संबंध में खुद महिला अधिकारी ने बयान जारी कर पूरी घटना की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि पुलिस बल की कम मौजूदगी का फायदा उठाते हुए शराबियों ने दुस्साहस किया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले में संलिप्त अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#AligarhNews #UPPolice #CrimeNews #Aligarh #UPNews #BreakingNews #PoliceAction