फिरोजाबाद के पार्षद नुरुल हूदा को मिली बड़ी जिम्मेदारी! कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार समिति में बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार समिति में फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 47 के पार्षद नुरुल हूदा लाला राइन गांधी को सदस्य मनोनीत किया गया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा जारी सूची में नाम शामिल होने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नुरुल हूदा का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन को धरातल पर मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को प्रखरता से उठाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
#FirozabadNews #Congress #NurulHuda #UPCongress #ImranPratapgarhi #Firozabad #UPNews #BreakingNews #ViralNews