राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता अश्वनी जैन को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने दी बधाई, सिरसागंज का बढ़ाया मान!
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास पर श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में 'राज्य अध्यापक पुरस्कार' प्रदान किए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अश्वनी जैन यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले माध्यमिक शिक्षा विभाग के जनपद व सिरसागंज के प्रथम शिक्षक हैं, जिन्होंने नागरिक शास्त्र विषय में नवाचार, नामांकन वृद्धि, स्वच्छता अभियान में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका और सामाजिक कार्यों के माध्यम से फिरोजाबाद का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर शिक्षक अश्वनी कुमार जैन ने "काम ही पहचान है" का संदेश देते हुए मंत्री जयवीर सिंह, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया व विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज और थाना प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#FirozabadNews #Sirsaganj #StateTeacherAward #JaiveerSingh #UPNews #EducationNews #UPTeacherAward #BreakingNews